UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए कप्तान
लखनऊ, दैनिक विचार। उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को इधर-उधर किया है।

लखनऊ, दैनिक विचार। उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को इधर-उधर किया है। साथ ही कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित गुप्ता, सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी, और महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं।
कौन कहां गया? जानिए तबादलों की पूरी लिस्ट
1. मोहित गुप्ता वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से हटाकर सचिव, गृह विभाग लखनऊ बनाया गया।
2. अजय कुमार साहनी डीआईजी बरेली रेंज के पद पर तैनात किए गए।
3. वैभव कृष्णा डीआईजी वाराणसी रेंज के रूप में नई जिम्मेदारी मिली।
4. अभिषेक सिंह अब डीआईजी सहारनपुर रेंज होंगे।
5. राजकरण नैय्यर बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर।
6. गौरव ग्रोवर अब अयोध्या के SSP होंगे, इससे पहले वे गोरखपुर में तैनात थे।
7. संजय कुमार SSP मुजफ्फरनगर के रूप में भेजे गए।
8. अनूप कुमार सिंह फतेहपुर के SP बनाए गए हैं, वे पहले PAC लखनऊ में तैनात थे।
9. बृजेश कुमार श्रीवास्तव SSP इटावा के पद की जिम्मेदारी दी गई।
10. राजेश कुमार द्वितीय SP कौशांबी के रूप में नई तैनाती।
11. धवल जायसवाल गाजियाबाद कमिश्नरेट में नई भूमिका सौंपी गई।
12. सत्यजीत गुप्ता अब कानपुर कमिश्नरेट में डिप्टी कमिश्नर के रूप में काम करेंगे।
13. संदीप कुमार मीना SP संतकबीरनगर नियुक्त किए गए हैं।
14. लक्ष्मीनिवास मिश्र SP रेलवे, गोरखपुर बनाए गए हैं।
What's Your Reaction?






