Ballia News: सीजेएम कोर्ट के आदेश पर नगरा पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में वांछित चल रहे सात वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई सीजेएम बलिया के आदेश के अनुपालन में की गई।

May 4, 2025 - 16:57
 0
Ballia News: सीजेएम कोर्ट के आदेश पर नगरा पुलिस ने सात वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में वांछित चल रहे सात वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई सीजेएम बलिया के आदेश के अनुपालन में की गई। गिरफ्तारी अभियान नगरा पुलिस के उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, रामलखन सोनकर और सूरज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में चार आरोपी मुकदमा संख्या 2911/14, धारा 147, 148, 323, 504, 506 भादवि (सरकार बनाम मिन्टू आदि) से संबंधित हैं। ये सभी सिसंवारकला, थाना नगरा के निवासी हैं 

1. अनिल कुमार (उम्र 24 वर्ष),

2. अच्छेलाल (उम्र 47 वर्ष),

3. खिचड़ी (उम्र 58 वर्ष),

4. कुमार (उम्र 58 वर्ष)।

इसके अलावा,

5. प्रेमनाथ यादव (उम्र 41 वर्ष), निवासी भंडारी, नगरा, मुकदमा संख्या 1002/13, धारा 279/304-A भादवि से संबंधित है।

6. शिवलाल (उम्र 41 वर्ष), मुकदमा संख्या 2569/23, धारा 498A, 323 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट से जुड़ा है।

7. छोटेलाल चौहान (उम्र 41 वर्ष), निवासी चांडी, मुकदमा संख्या 4475/12, धारा 323, 504, 506 भादवि का अभियुक्त है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0