बस्ती: प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली लवी सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बस्ती पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाली लवी सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से लाखों रुपये वसूलती थी। पुलिस ने महिला के गैंग का खुलासा कर जांच शुरू की है।

Oct 13, 2025 - 07:01
 0
बस्ती: प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली लवी सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Image Source: X

UP News: बस्ती पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो प्रेम संबंधों के बहाने लोगों को फंसाकर उनसे पैसे वसूलती थी। आरोपी महिला का नाम लवी सिंह है। पुलिस के अनुसार, लवी लोगों से नजदीकी बढ़ाकर उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाती थी और फिर उन्हीं वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करती थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि लवी अब तक तीन लोगों से लगभग 10 लाख रुपये वसूल चुकी है। वह अकेले नहीं बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर यह काम करती थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित व्यक्ति की पत्नी पुलिस के पास पहुंची और बताया कि किसी महिला ने उसके पति को अपने जाल में फंसा लिया है और लगातार पैसे वसूल रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जांच में पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस ने बताया कि लवी सिंह मूल रूप से संत कबीर नगर की रहने वाली है और हाल में बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में रह रही थी। वह आम तौर पर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को निशाना बनाती थी। पहले बातचीत के जरिये विश्वास बनाती, फिर उनसे संबंध बनाती और उसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। बाद में इन्हीं वीडियो का सहारा लेकर लोगों से रकम ऐंठती थी।

पुलिस अधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि महिला लोगों को हनी ट्रैप में फंसा रही थी और अब तक लाखों रुपये वसूल चुकी है। फिलहाल पुलिस उसके बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0